नवाबगंज फोटो 1 ब्लाक सभागार में महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक के सभागार में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भदपुरा ब्लॉक की एक दर्जन से अधिक समूह की महिलाएं हैं, जिनके समूह को एक लाख से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। ऐसी एक दर्जन से अधिक लखपति दीदी को रविवार को भदपुरा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी एडीओ नरेश पाल सागर, ब्रज किशोर, अब्दुल कादिर समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद