फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एनसीसी प्रशिक्षण के लिए छात्राओं के आवेदन ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में 21 यूपी एनसीसी बटालियन की उप इकाइयों में प्रशिक्षण सत्र 2024-25 के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा कराई गई। इसमें छात्रों से अधिक छात्राओं ने रुचि दिखाई। प्रभारी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रितेश चौरसिया ने बताया कि पहले दौड़ हुई फिर लिखित परीक्षा कराई गई। प्रवेश प्रक्रिया में स्नातक पहले और तीसरे सेमेस्टर की 330 लड़कियों और 307 लड़कों ने प्रतिभाग किया। नियम था कि भर्ती प्रक्रिया के समय विद्यार्थी की उम्र 16 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। छात्र के लिए 170 सेंटीमीटर लंबाई और छात्राओं के लिए 160 सेंटीमीटर लंबाई तय रही। इसका परिणाम 20 अगस्त तक जारी होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें