फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: बरेली में 25 जून से बरसेगा मानसून, आसमान में छाए बादल, जल्द मिलेगी राहत

Fri, 23 Jun 2023 07:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों पर जल्द राहत की बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बरेली में 25 जून से अनुकूल माहौल बनने पर मानसून हावी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तीन दिन से रिमझिम फुहारों का आनंद ले रहे शहर वासियों को जल्द मानसून से खासी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बरेली में 25 जून से अनुकूल माहौल बनने पर मानसून हावी होने की संभावना जताई है। वही प्री मानसून के बचे चार दिनों में भी हल्की-तेज बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ गिरने के बाद शहर में लोगों को तपती गर्मी से निजात मिल रही है। कहीं खंड वर्षा तो कहीं रिमझिम फुहारे सुकून पहुंचा रही है। बृहस्पतिवार को भी राहत की बारिश की उम्मीद थी, मगर बुधवार रात 0.5 मिमी हुई रिमझिम के बाद आसमान साफ हो गया। 

विज्ञापन

रात में छाए बादल, बरसे नहीं 

लिहाजा, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार दिन में तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़त के बाद 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की लुकाछिपी रही। रात में घने बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। 

मौसम विशेषज्ञ अगले ने चार दिन तक प्री मानसून की बारिश और उसके बाद मानसून हावी होने की संभावना जताई है। बारिश के बाद हवाओं में नमी का स्तर सौ फीसदी पहुंचने के बाद हवाओं में हल्की ठंड मिलने की बात कही है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें