फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में मानसून ने दी दस्तक... जमकर बरसे बदरा; 26 जून तक तेज बारिश के आसार

Sat, 24 Jun 2023 02:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Monsoon Update in UP Today : बरेली में मानसून की पहली बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है। तापमान में गिरावट होने से उमस और भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
बारिश से बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। बरेली में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी। दोपहर करीब एक बजे बारिश शुरू हो गई। मानसून की पहली बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है। तापमान में गिरावट होने से उमस और भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक शहर समेत कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...

बीते तीन दिनों से बादल मंडरा रहे थे। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबादी हुई, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। आलम यह था कि दिन में लोगों के पसीने छूट रहे थे तो रात में गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। शनिवार की सुबह बादलों के साथ हुई, लेकिन उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर 12 बजे से मौसम बदलने लगा और आसमान में काले बादल घिर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम हुआ खुशगवार

दोपहर करीब एक बजे से बारिश शुरू हो गई। शहर से देहात क्षेत्र तक जमकर बारिश हुई है। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मानसून की पहली बारिश में बच्चे छतों और सड़कों पर मस्ती करते दिखाई दिए। वहीं शहर में कई जगह खोदाई होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, बेटे की हालत देख परिजनों के उड़े होश

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रविवार और सोमवार को बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। मौसम में नमी का स्तर बढ़ने से हवा भी कुछ ठंडी होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें