फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में 24 घंटे पहले ही पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश से भीगा शहर; येलो अलर्ट जारी

Sun, 25 Jun 2023 11:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में मस्ती करती युवती और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बरेली में रिमझिम से शुरू हुई प्री-मानूसन की बारिश अब थम गई है और झमाझम बारिश के साथ मानसून एक्सप्रेस 24 घंटे पहले ही शहर को भिगो गई। शनिवार को दिन में तेज बारिश हुई। रातभर बादल छाए रहे। रविवार सुबह से फिर बूंदाबादी शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। 

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर अगले पांच दिन तक तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश के दौरान सचेत रहने की अपील की है। रविवार सुबह से ही बूंदाबादी शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मानसून हिमालय की तलहटी तक पहुंचने की वजह से बरेली में मानसून करीब 48 घंटे पहले हावी हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मानसून की बारिश में मस्ती - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रविवार को मानसून बरेली पहुंचने की संभावना थी, लेकिन पहाड़ी इलाकों के नजदीक होने से शुक्रवार से बादलों का जमावड़ा शहर से गुजरने लगा। निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने पर शनिवार सुबह से ही बादल घिरे और दोपहर में बारिश हुई। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बरेली में मानसून की बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश के दौरान घरों से बाहर जाने पर लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। तेज हवा चलने पर सुरक्षित स्थान पहुंचने, बारिश में भीगने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि झमाझम बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका है।
 

4 of 5
बारिश में मस्ती - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे, नमी 98 फीसदी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिन राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसमान में छाए बादल - फोटो : Amar Ujala Digital

सर्वाधिक गर्म रही शुक्रवार की रात

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार की रात अब तक की सबसे गर्म रात रही। बीते दिनों में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज होता रहा। शुक्रवार को पहली बार 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अब मानसून हावी हो गया है लिहाजा, न्यूनतम तापमान में अधिकतम गर्माहट से निजात मिलनी तय है। धूप निकलने पर उमस पसीने से तरबतर कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें