फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदरों ने गिराई ईंट, चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। एक मकान के छत पर बंदरों की धमाचौकड़ी से गिरे ईंट की चपेट में आकर कस्बा निवासी चौकीदार घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सुभाष कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय राजकुमार फतेहगंज पूर्वी थाने में निवड़िया गांव के चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह अपने घर से पड़ोस की गली में किसी कार्य से गए थे। वहीं, एक मकान के ऊपर दीवार पर बंदर हुड़दंग मचा रहे थे। तभी दीवार की कुछ ईंटें राजकुमार के ऊपर गिर गई। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। फरीदपुर सीएचसी में इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें