फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधायकों ने बताया जर्जर सड़कों का हाल, प्रभारी मंत्री ने ली अभियंताओं की क्लास

Sun, 25 Feb 2024 12:37 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शनिवार को शहर पहुंचे बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में भाजपा विधायकों ने जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने अभियंताओं की क्लास लगा दी। 
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान शनिवार को प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के सामने जर्जर सड़कों का मुद्दा जोरशोर से उठा। विधायकों ने जर्जर सड़कों का हाल बताते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अभियंताओं की लेट-लतीफी पर सवाल उठाए।प्रभारी मंत्री ने इस पर अभियंताओं की क्लास ली। 

विज्ञापन


कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान विधायक डीसी वर्मा ने कहा कि मीरगंज से हुरहुरी होते हुए डिबना तक की सड़क चार साल से टूटी पड़ी है। ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। अभियंता गड्ढे भी नहीं भरवा रहे। जनता परेशान हो रही है। पर्यटनमंत्री ने इस पर अभियंताओं से नाराजगी जताई। बोले...सड़क की मरम्मत कराएं। देरी नही होनी चाहिए। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता देरी के कारणों पर सटीक जवाब नहीं दे पाए। कहा कि वह दस दिन में गड्ढे भरवा देंगे। 

विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने कहा कि पीएमजीएसवाई में एक सड़क तीन साल से बन रही है और अब तक अधूरी है। महमूदापुर से पउनगला तक 900 मीटर सड़क अब तक नहीं बनी है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि उसे दस दिन में पूरा कराएंगे। ढकनीपुल से खुदागंज तक का मार्ग 27 किलोमीटर लंबा और खस्ताहाल है। 
विज्ञापन


UP: साइबर ठगों ने मेडिकल छात्रा को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर वीडियो कॉल पर...; जानिए क्या है ये नई मुसीबत

पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने बताया कि निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने वाली है। चाड़पुर से राजेपुर की सड़क बनते-बनते उखड़ गई है, इस बारे में विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने मंत्री को बताया तो उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराने के आदेश दिए। डीएम डैश बोर्ड की रैकिंग में दूसरा स्थान व विकास कार्यों की रैकिंग में पहला स्थान प्राप्त होने पर मंत्री ने अधिकारियों की सराहना की।

विज्ञापन

नेडा ने 60 लाख रुपये लिए पर लाइटें नहीं लगवाईं 
विधायकों ने 210 लाइटों के लिए 60 लाख रुपये नेडा को दिए पर लाइटें नहीं लगीं। इस मुद्दे पर विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल ने कहा कि नेडा ने 60 लाइटें लगवाने के लिए छह महीने पहले 14 लाख रुपये लिए थे। अभी तक एक भी लाइट नहीं लगाई गई है। अगर किसी प्राइवेट वेंडर को रुपये देते तो अब तक काम हो जाता। मंत्री ने कहा कि...यह स्थिति ठीक नहीं है। दस दिन में काम कर करके बताएं, वरना कार्रवाई होगी। परियोजना अधिकारी ने जवाब दिया कि...नेडा दस दिन में लाइटें लगवाएगा।  

रिवर फ्रंट के लिए प्रस्ताव मांगा, मिल सकती है मंजूरी
लखनऊ के गोमती तट की तर्ज पर रामगंगा नदी के किनारे भी रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए पर्यटन मंत्री ने विधायक राघवेंद्र शर्मा से प्रस्ताव मांगा। ये प्रस्ताव तब मांगा गया, जब विधायक ने उन्हें रामगंगा नदी का तट दिखाया और शहरवासियों के लिए नाव की सवारी करने और नदी क्षेत्र के पर्यटन की संभावनाओं की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें