फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधायकों ने दिए 800 सड़कों के प्रस्ताव, खर्च होंगे 1400 करोड़ रुपये

Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के विधायकों ने 800 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रस्तावित मार्गों की पैमाइश कर रहे हैंं। कार्ययोजना बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेजी जाएगी। अगर इन पर काम होता है तो 1400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज, बरेली शहर, कैंट, भोजीपुरा, मीरगंज, बिथरी चैनपुर व आंवला के विधायकों के साथ विधान परिषद सदस्यों ने भी प्रस्ताव दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंता छुट्टी के दिन भी प्रस्तावों पर होमवर्क करते रहे, क्योंकि सड़कें शासन की प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने और टूटी सड़कों के नवीनीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके बाद ही जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। सड़कों के साथ जनप्रतिनिधियों ने पुलिया, पुल के लिए भी प्रस्ताव दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मंडल के सभी जिलों में सड़कों के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे-जैसे मंजूरी आएगी, काम शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें