बदायूं में यहां होंगी परीक्षाएं
बदायूं के राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रहीं हैं। शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों में कॉलेज प्रशासन जुटा रहा। पहली में पाली में रेग्युलर, दूसरी में एक्स स्टूडेंट्स और तीसरी पाली में पीजी सेमेस्टर की परीक्षा होगी।
कुलपति ने सभी प्राचार्य को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने यहां पर नकलविहीन परीक्षाएं कराएं। इसी क्रम में कॉलेजों में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के साथ ही उनके एंगल ठीक कराए गए। इसके अलावा कॉलेज में साफ-सफाई कराके सिटिंग प्लान के हिसाब से सीटों को रखवाया गया। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने बताया कि उनके यहां पर 810 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।