फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का कार्यक्रम जारी करने में भी गलती

विज्ञापन
छह की बजाय सात अगस्त में जारी किया सीएम के आगमान का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सोशलमीडिया पर खूब ट्रोल हुए सिटी मजिस्ट्रेट

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सात अगस्त को बरेली आगमन का अधिकृत कार्यक्रम नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार की ओर से जारी किया गया है, लेकिन छह अगस्त को जारी इस पत्र पर जारी होने की तिथि भी सात अगस्त ही डाल दी गई है। इतना ही नहीं नगर मजिस्ट्रेट ने अपने हस्ताक्षरक के नीचे भी तारीख भी सात अगस्त ही लिखी है। यह पत्र किसी ने सोशलमीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट की सोशलमीडिया पर यह कहते हुए खूब खिंचाई हुई कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी करने में जब इस तरह की लापरवाही बरती गई है तो आम सरकारी कामकाज में क्या होता होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें