मिशन अस्पताल की ओर से गुरुवार को तीस नई एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया है। ये एंबुलेंस शहर के प्रमुख स्थानों पर खड़ी होंगी। इस मौके पर आईजी विजय सिंह मीना, डीआईजी आशुतोष कुमार और डॉ. उमेश गौतम मौजूद रहे। एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगा है। क्रि टिकल केयर के संयोजक एसई हुदा ने बताया कि एंबुलेंस की खास बात है कि अगर इस एंबुलेंस से मिशन अस्पताल मरीज आता है तो वह निशुल्क है और अगर दूसरे अस्पताल में जाता है तो उसके लिए किराए की सूची एंबुलेंस में लगाई गई है। आईजी ने कहा कि यह मिशन की एक विशेष पहल है, इससे अस्पताल तक मरीज को ले जाने में लूट कम होगी। उमेश गौतम ने कहा कि आगे 100 और एंबुलेंस लाई जाएगी, यह शहर के सौ स्थानों पर खड़ी होगी। इसका उपयोग किसी भी अस्पताल में जाने के लिए कर सकते हैं। साथ ही यह बेरोजगारी भी हटाएगा।