शीशगढ़। कस्बे में शाम में तीन वर्ष की एक बच्ची सीमा बाजार में रोती हुई मिली। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन करते हुए उसे उसकी मां से मिला दिया। इस पर बच्ची के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सीमा बाजार में तीन वर्ष की बच्ची रोती मिली। सूचना पर ग्राम मदनापुर से आई उसकी मां और अन्य परिजनों को बच्ची सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मदनापुर से वह बाजार में खरीदारी करने शीशगढ़ आए थे। अत्यधिक भीड़ होने पर बच्ची कहीं बिछड़ गई। संवाद