फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बालाजी मंदिर में खुराफाती ने खंडित कर दीं मूर्ति, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर में बृहस्पतिवार रात किसी खुराफाती ने देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को मंदिर की खंडित मूर्तियों की मरम्मत करा दी है। हालांकि इस घटना से लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज की है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के अभयपुर मुल्लापुर में स्थित बाला जी मंदिर में कोई खुराफाती मंदिर में घुस गया। शुक्रवार की सुबह जब गांव वाले मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो वहां मूर्तियां खंडित मिलने पर खलबली मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजबलि सिंह पुलिस फोर्स के साथ मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने खंडित मूर्तियों को दोबारा ठीक कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें