फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदमाशों ने विद्युत कर्मियों की बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। सोमवार की रात शेरगढ़ जा रहे विद्युत कर्मियों से बाइक सवार बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर बाइक व दो मोबाइल फोन लूट कर नैनीताल मार्ग की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शेरगढ़ बिजली घर पर तैनात लाइनमैन बनवारी लाल निवासी बसावनपुर थाना शाही व आसिफ खान निवासी पंडरी थाना शीशगढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात हैं। शेरगढ़ में तैनात जेई देवरनियां में रहते हैं। उक्त दोनों लाइनमैन सोमवार की रात जेई से मिलकर रात शेरगढ़ के लिए रवाना हुए। नैनीताल मार्ग से बसुधरन जाने वाले रोड पर जैसे ही पहुंचे तभी पीछे एक बाइक पर चार बदमाश आ गए। लूटपाट के बाद चारों बदमाश नैनीताल की तरफ फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें