- एसी, पंखे, साउंड सिस्टम चोरी, मुख्य नियंता ने दर्ज कराई शिकायत
बरेली। बरेली कॉलेज के मल्टीपर्पज हॉल में घुसे शरारती तत्वों ने एसी, पंखे, साउंड सिस्टम चोरी करने के साथ भवन की फॉल सीलिंग व वहां रखे उपकरण भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इस संबंध में मुख्य नियंता ने कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।
मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे के अनुसार 28 अगस्त को सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें हॉल का पिछला दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो हॉल के दो एसी और पांच पंखे टूटे हुए थे, जिनसे तार निकाला गया। वहां साउंड मिक्सर भी नहीं मिला। अंदर लगी फॉल सिलिंग भी गिरी मिली।
इस हॉल में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की जाती है। शरारती तत्वों ने इसे जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया है। कॉलेज में हो रही घटनाओं को देखते हुए परिसर में अगस्त माह में निजी सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। इस तरह की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। बता दें, पूर्व में भी कॉलेज में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। संवाद