मीरगंज। नगरिया-धनेटा के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 378/बी शुक्रवार सुबह सात बजे से बंद होगा। रेलपथ की ओवरहॉलिंग के चलते यह फाटक एक नवंबर शाम छह बजे तक सड़क यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगा। उत्तर रेलवे ने किलोमीटर संख्या 1338/21-23 पर मरम्मत कार्य के लिए तीन दिन फाटक बंद रखने का निर्णय किया है। वाहन चालक फाटक संख्या 377/सी और 379/सी से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। मीरगंज एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी समेत रेलवेकर्मियों ने यह सूचना साझा की है।