फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कल विकास कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह बृहस्पतिवार देर रात बरेली आएंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार पौधरोपण के बाद बैठक होगी। फिर स्वास्थ्य केंद्र और स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह नौ बजे प्रभारी मंत्री वन महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। 9:30 बजे सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और फिर दस बजे से जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 10:30 बजे से ढाई घंटे तक कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी। दोपहर 1:50 बजे बिथरी चैनपुर कंपोजिट स्कूल, 2:15 बजे सीएचसी बिथरी, 2:40 बजे थाना बिथरी का भ्रमण करेंगे। 3:10 बजे 8वीं वाहिनी पीएसी में निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण करेंगे। 3:30 बजे फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें