फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने की थी शिकायत, फिर भी नहीं हुई डग्गामार बसों पर कार्रवाई

Mon, 30 Oct 2023 05:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की सांठगांठ से डग्गामार बसें चलाई जा रही हैं। पिछले दिनों हापुड़ निवासी अमानत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से डग्गामार बसों की शिकायत की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से दिल्ली तक दौड़ रहीं डग्गामार बसों से परिवहन निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है। हापुड़ के एक यात्री की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने एसपी ट्रैफिक से डग्गामार बसों की शिकायत की थी।

विज्ञापन


यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की सांठगांठ से डग्गामार बसें चलाई जा रही हैं। पिछले दिनों हापुड़ निवासी अमानत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से डग्गामार बसों की शिकायत की थी। अमानत के मुताबिक वह बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए डग्गामार बस में सवार हुए थे। परिचालक ने मांगने पर अमानत ने दिल्ली का किराया पूछा। 

ये भी पढ़ेंBudaun Accident : पलभर में बिछ गईं बच्चों की लाशें... पांच की मौत, 20 घायल; देखें मृतकों और घायलों के नाम
विज्ञापन


परिचालक ने बताया कि दिल्ली का किराया 500 रुपये है। अमानत ने दिल्ली का किराया 300 रुपये होने की बात कही। इस पर चालक और परिचालक ने अमानत के साथ अभद्रता कर उसे जंगल में ही बस से उतार दिया। बस स्टैंड पर शिकायत करने पहुंचे तो बताया गया कि यह बस हाफिजगंज से दिल्ली के लिए अवैध रूप से चल रही है। अमानत ने तीन डग्गामार बसों के नंबर देकर कैबिनेट मंत्री से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


मंत्री धर्मपाल सिंह ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। हालांकि डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें