आंवला। मंत्री के पूर्व प्रतिनिधि पर कैंची से हमले और पूर्व चेयरमैन सहित चार लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट के मामले में शुक्रवार रात कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
तीन दिन पहले पशुधन मंत्री के पूर्व प्रतिनिधि प्रभाकर शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पूर्व पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना सहित उनके तीन रिश्तेदारों पर मारपीट करने व कैंची से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया था। मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पशुधन मंत्री ने बृहस्पतिवार की शाम दोनों पक्षों को अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया, जहां दोनों पक्षों में हुए विवाद में समझौता हो गया। इस दौरान पं. रमेश चंद्र शास्त्री, आदर्श सक्सेना, इंद्रभान सिंह एडवोकेट, गिरीश सक्सेना, दिवाकर शर्मा आदि मौजूद रहे। हालांकि इस मामले शिकायतकर्ता को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। संवाद