फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा, कल मंडराएंगे बादल

Thu, 23 Nov 2023 07:32 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ठंड बढ़ने के साथ सुबह सुबह ठिठुरन का एहसास होने लगा है। रात में सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार शाम को बादल मंडराने की संभावना है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पहाड़ी हवा के प्रवेश से अब रात में ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार को 0.7 डिग्री गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा। वहीं, दो दिन बाद हल्के घने बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बीते दिनों हल्की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी है। लिहाजा, धूप बेअसर हो रही है। मंगलवार देर रात चली सर्द हवा से न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। 

ये भी पढ़ें- चौबारी मेला आज से: 27 नवंबर को होगा मुख्य स्नान, सात दिन तक बरेली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर धूप के साथ हल्की धुंध भी छाई रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दो डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 85 फीसदी रही। बृहस्पतिवार सुबह ठिठुरन का एहसास हुआ। 
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम पश्चिमी विक्षोभ घिरने से पहाड़ों के बादलों का मैदानी इलाकों में प्रवेश होने की संभावना है। अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 

मौसम तापमान
अधिकतम 24.8
न्यूनतम 10.5
पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। सुबह-शाम हल्का घना कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6.40
सूर्यास्त 5.15
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें