बरेली। बरेली कॉलेज में बीए और बीएससी के प्रमुख विषयों की मिड टर्म परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीनम सक्सेना ने बताया कि परीक्षाएं 25 अप्रैल से दो मई तक पांच पालियों में होंगी। विश्वविद्यालय के नियमानुसार परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसे हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। विद्यार्थियों को पिछले सेमेस्टर का प्रवेशपत्र लेकर आना जरूरी है। वहीं, सांख्यिकी विषय की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी विभाग में संपर्क कर सकते हैं।