फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह साल में सबसे गर्म रहा 21 फरवरी, 30 पर पारा

Wed, 22 Feb 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले छह साल में इस बार 21 फरवरी सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में गर्मी के कारण पसीना आने लगा। लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि फरवरी में इस तरह से तापमान बढ़ने का सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले 23 फरवरी 2012 को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार हुआ था। इसके बाद 2017 में भी पारा 30 के पार पहुंचा था। अब ये हालात 21 फरवरी 2023 को बने हैं। दिन और रात के तापमान में बीच अंतर बढ़ने से मौसमी बीमारियों का असर भी बढ़ने लगा है। अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एएम अग्रवाल ने बताया कि फरवरी में तापमान 30 डिग्री के पार होने का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर दिखेगा। डायरिया जैसी बीमारियां समय से पहले शुरू हो जाएंगी।
जिला अस्पताल में भी डायरिया के मरीजों का आना शुरू हो गया है। तापमान में इजाफे के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां भी बढ़ेंगी। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होने का अनुमान है। इस कारण वायु की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। इससे सांस और फेफड़ा संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

-
बरतें सावधानी, लापरवाही सेहत पर पड़ेगी भारी
जिस प्रकार तापमान में इजाफा हो रहा हैए वह सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोग शीतल पेय का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा करने पर वे बीमार हो सकते हैं। इन दिनों ठंडे पानी और पंखे का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। आमतौर पर इन दिनों अचानक बदले तापमान में जाने से भी बचना चाहिए। डॉ. एएम अग्रवाल का कहना है कि इन दिनों संतुलित आहार और मौसमी फलों का सेवन कर बीमारियों से बचा जा सकता है।
-
फरवरी के सबसे गर्म दिन
दिनांक तापमान
20 फरवरी 201730.0
23 फरवरी 201829.2
21 फरवरी 201927.3
25 फरवरी 202026.0
24 फरवरी 202129.5
28 फरवरी 202227.7
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
-
बढ़ रहे मच्छर, फरवरी में ही मिलने लगे मलेरिया के मरीज
बरेली। तापमान में लगातार इजाफा होने के कारण मच्छर भी बढ़ने लगे हैं। 20 फरवरी तक जिले में मलेरिया के नौ मरीज मिल चुके हैं। इनमें एक मरीज फैल्सीपेरम का भी है। मलेरिया विभाग ने एक जनवरी से 20 फरवरी तक जिले में सात हजार से ज्यादा लोगों की जांच कराई है। जिस तरह फरवरी में ही मलेरिया के मरीज मिल रहे हैंए उसको लेकर मलेरिया विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि आमतौर पर मलेरिया का प्रकोप अप्रैल-मई में होता है, लेकिन जिस तरह से तापमान बढ़ रहा हैए उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि मार्च से ही मलेरिया के मामले बढ़ने लगेंगे। मलेरिया नियंत्रण को लेकर अभी से तैयारियां की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें