फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानसिक रूप से बीमार विवाहिता ने फंदे लटक कर दी जान

Wed, 31 May 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव हरेली अलीपुर में सोमवार की शाम मोहिनी (22) पत्नी शिवओम सिंह ने घर में कुंडे में दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली। मोहिनी के पिता कल्याण निवासी गांव बामियान थाना खुदागंज जिला शाहजहांपुर ने मंगलवार को थाने पहुंचकर बताया कि बेटी मानसिक रूप से बीमार थी, इसीलिए उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता के मुताबिक तीन महीने पहले ही मोहिनी की शादी शिवओम के साथ हुई थी। तभी से वह बीमार चल रही थी और उसका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम करीब चार बजे मोहिनी कमरे में दुपट्टे का फंदा कुंडे में डालकर लटक गई। जब शिवओम घर आया तो उसने पत्नी को लटकता हुआ देखा। परिजन मोहिनी को बरेली निजी अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शिवओम ने इसकी जानकारी नोएडा में रहने वाले अपने ससुर को दी। मंगलवार को परिजन हरेली पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार थी, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि विवाहिता के पिता की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें