भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मानसिक रूप से बीमार युवती ने तेजाब का सेवन कर लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री, जो लंबे समय से मानसिक बीमार है। मंगलवार दोपहर जब परिजन खेत पर काम के लिए गए थे। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज पुत्री ने शौचालय में रखा तेजाब पी लिया। ग्रामीणों की सूचना पर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि काफी संघर्ष के बाद बेटी को ठीक कर पाए थे। उसकी शादी भी तय कर दी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। संवाद