फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद के बीच चलेगी मेमू ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे शाहजहांपुर-मुरादाबाद के बीच वाया बरेली होते हुए मेमू ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। जल्द ही उत्तर रेलवे को नई मेमू रैक मिल जाएगी। फिलहाल शाहजहांपुर-बरेली, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-काशीपुर, बरेली-लालकुआं के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड में ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है। फास्ट, सुपरफास्ट और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या कम होने से नियमित यात्रियों को समस्या होती है। शाहजहांपुर-मुरादाबाद के बीच मेमू ट्रेन के संचालन की मांग काफी समय से की जा रही है। अब इस पर कार्रवाई आगे बढ़ने लगी है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने 190 किमी लंबे रेलखंड पर मेमू ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। इसको स्वीकृति भी मिल गई है। उम्मीद है कि अगले एक-दो माह में मेमू ट्रेन की नई रैक मिलने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस पैसेंजर ट्रेन को सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें