आंवला। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने 22 मई से शुरू होने वाली जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। कई शिक्षकों को एक से अधिक एचएलबी आवंटित हुए हैं। भीषण गर्मी के कारण तय समय में कार्य पूरा होने में संदेह है। इस संबंध में कई शिकायती पत्र पहले भी दिए जा चुके हैं। कई कर्मियों की ड्यूटी तैनाती स्थल से दूर है, जबकि वहां अन्य की ड्यूटी है। इससे शिक्षकों को परेशानी हो रही है। यूटा ने इन विसंगतियों को ठीक करने की मांग की। इस दौरान सत्येंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, मोहित कुमार, पवन दिवाकर, नीरज कुमार विक्रम और आयुष सक्सेना उपस्थित रहे।