एक मिस्त्री की शनिवार को हैंडपंप सही करते वक्त तबीयत खराब हो गई। उसकी सीने में दर्द उठा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
गांव शादीपुर निवासी हकीम खां (60) पुत्र नेक्से खा हैंडपंप नल मिस्त्री थे। खराब नलों को ठीक करने व नया नल लगाने का काम करते थे। शनिवार को सिकंदराराऊ के गांव गोकुलपुर में खराब हैंडपंप का नल सही कर रहे थे। नल ठीक करते वक्त उनके सीने में दर्द उठा। कुछ ही देर में गोकुलपुर में ही उनकी मौत हो गई। मिस्त्री की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।