फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुंडराकोठी में चौकी के पास खुली रहीं मांस की दुकानें

Sun, 26 Nov 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। महापुरुषों की जयंती पर मांस की दुकानें बंद रखने के आदेश बेअसर साबित हुआ। कुंडरा कोठी क्षेत्र में मीट की दुकानें धड़ल्ले से खुली हुई थीं।
विज्ञापन

विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में शनिवार 25 नवंबर को साधु टीएल वासवानी की जयंती को में मांस रहित दिवस मनाने को कहा गया था, लेकिन शनिवार को इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। देवरनियां थाने की रिछा चौकी क्षेत्र के गरगय्या में भी मीट की दुकानें खुली थीं। कुंडरा कोठी में पुलिस चौकी है, लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने दुकानें बंद कराने जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज विश्वदेव यादव ने यह तो माना की आज का दिन मांस रहित घोषित किया गया है, लेकिन मीट की दुकानें खुली हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर देवरनियां देवेंद्र सिंह धामा का कहना है कि रिछा चौकी क्षेत्र में मीट की दुकानें खुलने की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें