इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) ने राष्ट्रपति को एक पत्र भेजा है। इसमें आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की सरकारें दोहरी नीति से काम कर रही है। एक ओर धार्मिक जुलूसों में डीजे की इजाजत देकर खुले आम जनमानस को परेशानी में डालने का काम कर रही हैं तो दूसरी ओर अप्रत्यक्ष रूप से अजान पर पाबंदी लगाने के उद्देश्य से एक निश्चित डेसिबल के साथ प्रयोग किए जा रहे लाउडस्पीकर को जबरदस्ती उतरवा रही है। यह न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना कर रही है। आरोप लगाया कि इन सरकारों ने सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने के आदेश की आड़ में अप्रत्यक्ष रूप से मस्जिदों से अजान बंद कराने का अभियान चला रखा है।