फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 घंटे बाद तौकीर की नजरबंदी खत्म: मौलाना के समर्थकों ने पुलिस से की धक्कामुक्की, 72 घंटे के लिए थे नजरबंद

Wed, 15 Mar 2023 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मंगलवार शाम सात बजे मौलाना तौकीर को घर में नजरबंद कर दिया गया था। सीओ प्रथम श्वेता यादव, सीओ टू राजकुमार मिश्रा और कोतवाल हिमांशु निगम उनके घर में जाकर बैठ गए थे।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 23 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत-कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां की 72 घंटे की नजरबंदी खत्म कर दी गई। इससे पहले संकरे जीने से नमाज को उतरते वक्त मौलाना और उनके समर्थकों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद प्राचा ने कोतवाल से तीखी बहस की और घर से निकल जाने को कहा, हालांकि बाद में हालात सहज हो गए।

विज्ञापन

मंगलवार शाम सात बजे मौलाना तौकीर को घर में नजरबंद कर दिया गया था। सीओ प्रथम श्वेता यादव, सीओ टू राजकुमार मिश्रा और कोतवाल हिमांशु निगम उनके घर में जाकर बैठ गए थे। वहीं, बाहर पुलिस और पीएसी का पहरा लगा दिया गया था। रात में पहरा लगा रहा तो बुधवार दोपहर बारह बजे मौलाना के दिल्ली कूच का कार्यक्रम भी विफल हो गया। दोपहर करीब दो बजे नजरबंद मौलाना तौकीर छत से नीचे उतरने लगे। मौलाना को नीचे दूसरे घर की बैठक में नमाज पढ़ने जाना था। 

पुलिस को लगा कि वह बाहर जाना चाहते हैं। कोतवाल हिमांशु निगम ने मौलाना को रोकने की कोशिश की तो नीचे उतरने के दौरान धक्कामुक्की हो गई। इससे मौलाना के समर्थक उग्र हो गए। तभी अधिवक्ता महमूद प्राचा ने कोतवाल को डीएम का नजरबंदी आदेश पढ़कर सुनाया जिसमें जिक्र था कि पुलिस घर के बाहर ही रहेगी। तब कोतवाल से पूछा कि आप लोग कैसे घर में घुस आए हैं, बाहर रहकर अपनी ड्यूटी कीजिए।
विज्ञापन

कोतवाल ने कहा कि वह लोकसेवक हैं और अपने अधिकारियों के निर्देश का पालन कर रहे हैं। प्राचा काफी देर बोलते रहे पर कोतवाल ने मौलाना को नहीं जाने दिया। बाद में किसी ने बताया कि सामने बैठक में नमाज पढ़नी है तो पुलिस ने मौलाना को वहां जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें