बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने का समर्थन किया है। सहारनपुर के संसद इमरान मसूद के बयान का समर्थन करते हुए मौलाना ने कहा कि दिल्ली में जब से बीजेपी की सरकार बनी है, फिरोजशाह, अकबरशाह, हुमायूं रोड के नाम बदलने की बातें सामने आ रही हैं। फिरोजाबाद और अलीगढ़ का नाम बदलने की बातें हो रही हैं। इसी बीच सहारनपुर के संसद इमरान मसूद ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम शाखम्बा देवी के नाम पर करने की बात कही है। मौलाना ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि सांसद ने सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश की है। साथ ही सांप्रदायिक ताकतों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। संवाद