फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन बोले: ओवैसी के बहकावे में न आएं मुस्लिम सांसद, नए संसद भवन के उद्घाटन में हों शामिल

Thu, 25 May 2023 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वालों को निशाने पर लिया है। उन्होंने विरोध करने वालों से पूछा कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री करेंगे ?  
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कई राजनीतिक दलों ने 28 मई को होने वाले उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रक्रिया व्यक्त की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक नफा नुकसान को साधने के लिए समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसे लोगों से पूछा कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से कराया जाएगा ? मौलाना ने कहा कि मुस्लिम सांसद समारोह में शिरकत करें। किसी के बहकावे में न आएं। 

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बृहस्पतिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में नया संसद भवन बनकर तैयार हुआ है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें दिलचस्पी लेते रहे। बराबर निगरानी करते रहे। उनके ही नेतृत्व में ये आलीशान संसद भवन तैयार हुआ। इसलिए प्रधानमंत्री का ही हक बनता है कि वो इस शानदार संसद भवन का उद्घाटन करें। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'विरोध करने वालों को शर्म आनी चाहिए'

उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वालों पर निशाना साधते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने पूछा कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कराया जाएगा ? उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो लोग विरोध का झंडा उठाए हुए हैं। 

मौलाना ने कहा कि मैं तमाम मुस्लिम सांसदों से अपील करता हूं कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जरूर शिरकत करें। समारोह में भाग लेकर भारत को मिलने वाली एक नई सौगात का अपनी आंखों से देखकर उसके साक्षी बने। असदुद्दीन ओवैसी के बहकावे में न आएं। बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने भी पीएम मोदी द्वारा संसद भवन का उद्घाटन करने पर एतराज जताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें