'विरोध करने वालों को शर्म आनी चाहिए'
उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वालों पर निशाना साधते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने पूछा कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कराया जाएगा ? उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो लोग विरोध का झंडा उठाए हुए हैं।
मौलाना ने कहा कि मैं तमाम मुस्लिम सांसदों से अपील करता हूं कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जरूर शिरकत करें। समारोह में भाग लेकर भारत को मिलने वाली एक नई सौगात का अपनी आंखों से देखकर उसके साक्षी बने। असदुद्दीन ओवैसी के बहकावे में न आएं। बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने भी पीएम मोदी द्वारा संसद भवन का उद्घाटन करने पर एतराज जताया है।