फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: विपक्षी दलों की बैठक पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, बोले- इनको मुसलमानों के मुद्दों से कोई मतलब नहीं

Wed, 19 Jul 2023 01:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौलाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन के तमाम लीडर अपने-अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं, इनको मुसलमानों के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है, ये लोग 20 फीसद मुसलमानों का एकतरफा वोट चाहते हैं।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कांग्रेस और उसके गठबंधन पर करारा प्रहार किया है। मंगलवार को बेंगलुरू में कांग्रेस पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक में तमाम विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। 

विज्ञापन


इस पर मौलाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन के तमाम लीडर अपने-अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं, इनको मुसलमानों के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है, ये लोग 20 फीसद मुसलमानों का एकतरफा वोट चाहते हैं। मौलाना ने कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन से पूछा कि समान नागरिक संहिता के मूद्दे पर क्या कांग्रेस मुसलमानों के साथ खड़ी है या भारत सरकार के साथ। 

उन्होंने कहा कि यूसीसी पर कांग्रेस और गठबंधन अपना नजरिया स्पष्ट करें। समान नागरिक संहिता का मूद्दा इस वक्त देश में छाया हुआ है। उत्तराखंड सरकार पहले की कमेटी का गठन कर चुकी है और अब भारत सरकार ने भी कमेटी का गठन कर दिया है। तमाम मुस्लिम संगठन यूसीसी के खिलाफ लामबंद है। मुसलमान फिक्र मंद हैं, मगर कांग्रेस अभी तक इस मुद्दे पर खामोश बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें