फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना बोले: 500 साल तक भारत नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र, धीरेंद्र शास्त्री और स्वामी प्रसाद को लेकर कही ये बात

Wed, 24 May 2023 02:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मैं दावे से कहता हूं कि भारत भविष्य में 500 साल तक हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता है, ये देश जम्हूरियत में भरोसा रखने वाला है।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में दो शक्तियां ऐसी हैं जो देश को तोड़ने और नफरत फैलाने का काम कर रही हैं। जिसमें पहले वो व्यक्ति हैं जो धर्म का चोला पहनकर सियासी वजूद कायम करने में लगे हुए हैं, वो बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री हैं। दूसरे व्यक्ति का नाम स्वामी प्रसाद मौर्य है, जो समाजवादी पार्टी के महासचिव हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मौलाना ने कहा 'इनमें एक व्यक्ति भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का आंदोलन चला रहा है, जगह-जगह विशाल जनसभाएं की जा रही हैं। दूसरा व्यक्ति देश की बहुसंख्यक आबादी की आस्था वाली किताब श्रीरामचरित्रमानस की तौहीन करता फिर रहा है। सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किताब के पन्नों को जलाया जा रहा है। ये तमाम घटनाएं दो समुदाय के दरम्यान सांप्रदायिक दंगा कराने की साजिश है और इसे देश के अंदर नफरत फैलाने, सामाजिक ताने-बाने को बिखेरने और देश को तोड़ने का कार्य बताया'।
विज्ञापन

भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता, ये जम्हूरियल में भरोसा रखने वाला देश: बरेलवी 
मौलाना बरेलवी ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और इनकी नफरत फैलाने वाली सभाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही इस बात की जांच कराई जाए कि इनके पीछे कौन सी ताकतें हैं जो देश को हिंदू राष्ट्र बनाने पर तुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावे से कहता हूं कि भारत भविष्य में 500 साल तक हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता है, ये देश जम्हूरियत में भरोसा रखने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें