मौलाना ने कहा 'इनमें एक व्यक्ति भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का आंदोलन चला रहा है, जगह-जगह विशाल जनसभाएं की जा रही हैं। दूसरा व्यक्ति देश की बहुसंख्यक आबादी की आस्था वाली किताब श्रीरामचरित्रमानस की तौहीन करता फिर रहा है। सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किताब के पन्नों को जलाया जा रहा है। ये तमाम घटनाएं दो समुदाय के दरम्यान सांप्रदायिक दंगा कराने की साजिश है और इसे देश के अंदर नफरत फैलाने, सामाजिक ताने-बाने को बिखेरने और देश को तोड़ने का कार्य बताया'।
भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता, ये जम्हूरियल में भरोसा रखने वाला देश: बरेलवी
मौलाना बरेलवी ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और इनकी नफरत फैलाने वाली सभाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही इस बात की जांच कराई जाए कि इनके पीछे कौन सी ताकतें हैं जो देश को हिंदू राष्ट्र बनाने पर तुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावे से कहता हूं कि भारत भविष्य में 500 साल तक हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता है, ये देश जम्हूरियत में भरोसा रखने वाला है।