गुलाम नबी आजाद ने ये कहा था
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद का जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आजाद कह रहे हैं कि इस्लाम का जन्म 1500 साल पहले हुआ था। भारत में कोई भी बाहरी नहीं है। हम सभी इस देश के हैं। भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे, जो बाद में कन्वर्ट हो गए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है। सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे। हमारे देश में मुसलमान हिंदू से धर्मांतरण होने के बाद हुए हैं। कश्मीर में सभी मुसलमान कश्मीरी पंडितों से धर्मांतरित हुए हैं। सभी का जन्म हिन्दू धर्म में ही हुआ है।