फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना धर्मांतरण करा रहे, हम घर वापसी : केके शंखधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर शादी कराने वाले पंडित केके शंखधार का कहना है कि वह धर्मांतरण नहीं घर वापसी करा रहे हैं। मौलाना तौकीर रजा के धर्मांतरण कार्यक्रम को लेकर हो रहे विरोध के बाद उन्होंने अपने बारे में ये प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदुस्तान में रहने वाले लोग यहीं के हैं, दूसरे देशों से नहीं आए। अब वह घर वापसी कर रहे हैं तो इसमें दूसरे लोगों को दिक्कत क्यों?
विज्ञापन

दरअसल, मौलाना तौकीर रजा खां ने मुस्लिम लड़कियों का धर्मांतरण कराए जाने और प्रशासन की ओर से कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। मौलाना ने पूछा है कि क्या एक देश में दो कानून हैं? उनका कहना है कि जब वह धर्मांतरण कराने की बात कहते हैं तो विवाद हो जाता है, जबकि मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर हिंदू लड़कों से शादी भी तो धर्मांतरण ही है। मौलाना के इसी बयान के जवाब में पंडित शंखधार ने कहा कि वह धर्मांतरण नहीं, घर वापसी करा रहे हैं।
पंडित शंखधार के अनुसार मौलाना को यह पता होना चाहिए कि विदेशी आक्रांताओं ने यहां तलवार की धार पर लोगों को मजबूर करके उनका धर्म परिवर्तन कराया था। हिंदुस्तान में रहने वाले लोग हिंदू थे। आक्रांताओं ने उनका धर्म परिवर्तन कराया था। अब वह घर वापसी कर रहे हैं। जो लोग घर वापसी कर रहे हैं, वह व उनकी संतानें आगे चलकर धर्म बदलने के बाद देश का झंडा लहराएंगे, राष्ट्रभक्त होंगे। भारत माता की जय बोलेंगे, लेकिन जो लोग धर्मांतरण कर रहे हैं आगे चलकर उनकी औलादें पाकिस्तान व फलस्तीन का झंडा लहराएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें