बरेली। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे 04680/04679 माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहटी-माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन दो सितंबर तक अप-डाउन में छह-छह फेरों के लिए चलाई जाएगी। 04680 माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी विशेष ट्रेन 12 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 9:30 बजे माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:35 बजे बरेली आएगी। इसके बाद सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया होते हुए तीसरे दिन शाम 9:10 बजे गुवाहटी पहुंचेगी। वापसी में 04679 गुवाहाटी-माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन 15 जुलाई से दो सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 11:20 बजे गुवाहटी से चलने के बाद तीसरे दिन तड़के 4:12 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।