फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुहागिनों को भा रहीं वाराणसी, बंगलूरू की सिल्क साड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करवाचौथ पर सुहागिनों के शृंगार के लिए बाजार सजकर तैयार हो चुका है। निर्जल व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए पति डायमंड रिंग, गोल्ड चेन, चांदी की पायल आदि गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। साड़ियों के बाजार में भीड़ है। वाराणसी, बंगलूरू की सिल्क साड़ियों को इस बार महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र के बाद करवाचौथ के लिए बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। इसके लिए पहले ही तैयारी हो चुकी थी। दो दिन बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार के लिए साड़ी व शृंगार के अन्य सामान समेत सराफा दुकानों पर कतार लग रही है।
कारोबारी नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक करवाचौथ के लिए अब खरीदारी शुरू हो गई है। इसमें सबसे पहले साड़ी, लहंगा आदि खरीदने के बाद मेकअप शुरू होता है। बताया कि कम बजट में बेहतर डिजाइनर साड़ियां उपलब्ध हैं। वाराणसी व बंगलूरू की सिल्क साड़ी की मांग ज्यादा है। हेवी डिजाइनर ब्लाउज के साथ की साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। इनकी कीमत दो से लेकर 15 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

वहीं, ब्यूटी पार्लर में भी बुकिंग का दौर जारी है। सराफा कारोबारी सुरेंद्र रस्तोगी के मुताबिक माह भर में ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम करीब पांच हजार और चांदी भी प्रति किलो सात हजार रुपये तक बढ़ गई है।


करा रहे एडवांस बुकिंग कारोबारियों के मुताबिक सराफा दुकानों पर खरीदारी के सापेक्ष इधर दो दिन से बुकिंग बढ़ी है। उन्हीं के पास 14 लोगों की बुकिंग है। सोने में ईयरिंग, चेन, नाम के पहले अक्षर की रिंग समेत चांदी की पायल और करवे की मांग ज्यादा हो रही है। सोने में वजन दो से पांच ग्राम तक है। जबकि चांदी के सामान की मांग 50 से सौ ग्राम के बीच ज्यादा है। ऑर्डर पर भी गहने बनाए जा रहे हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें