फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुराल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के आने से पूर्व ससुराली हो गए फरार, तहरीर मिलने पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के पचौमी गांव में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने पुलिस को बुलाकर ससुरालियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव परगमा निवासी जगबीर ने अपनी बहन लता कुमारी (28) की शादी वर्ष 2019 में फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पचौमी निवासी तेजराम के पुत्र रिंकू से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुरालीजन उसे मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लता कुमारी के भाई जगबीर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के दो बच्चे हुए थे। ससुरालियों की लापरवाही से दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। मंगलवार शाम को विवाहिता के भाई को सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई तो वह तत्काल पचौमी गांव पहुंचे। सूचना देकर पुलिस को बुलाया और बताया कि जब वह यहां पहुंचे तो बहन का शव पड़ा हुआ था। उसके गले पर निशान था। वहीं, विवाहिता के ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो चुके थे। मृतका के भाई ने पति रिंकू सहित अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वर्जन

विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- गौरव सिंह, फरीदपुर सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें