फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता को छत से फेंका, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आंवला। ससुराल पक्ष ने विवाहिता को पीटकर छत से नीचे फेंक दिया। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर यह आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना वजीरगंज निवासी रघुनाथ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने 12 साल पहले बहन की शादी लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह के साथ की थी। 13 मई की रात को आरोपियों ने विवाहिता की पिटाई की और जान से मारने की नियत से छत से फेंक दिया। आसपास के लोगों ने विवाहिता को बचाया। घटना की उनके पास वीडियो भी है। अब आरोपी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पति नितिन कुमार, अमित कुमार व दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें