आंवला। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को कई दिनों तक बंधक बनाकर पीटा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुसरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला रामलीला गेट निवासी शिवशंकर शर्मा ने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी नीलाक्षी पाठक की शादी सहजनी, मूसाझाग जिला बदायूं के अर्पित पाठक से हुई थी। हैसियत से ज्यादा दान दहेज देने के बाद भी पति व ससुराली पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ससुरालियों ने बेटी को मारपीट कर 11 माह की नवजात बच्ची सहित घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अर्पित पाठक, ससुर मनोज मिश्रा, सास अनीता, ननद अंजली व एक अन्य रिश्तेदार सर्वेश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद