भमोरा। दहेज न देने पर विवाहिता को जहर दे दिया गया। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक है। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सिंकरोडी निवासी मोहम्मद नदीम ने बताया कि उसने अपनी बहन रेशम की शादी तीन वर्ष पूर्व भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बाबू नगला निवासी वकील अहमद से की थी, लेकिन ससुराली दहेज की मांग करते हुए बहन के साथ मारपीट करते थे। इसी बीच बहन के दो बच्चे हो गए। अभी दो दिन पहले बाइक की मांग करते हुए ससुरालियों ने बहन को पीटकर जहर खिला दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। संवाद