फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

विज्ञापन
पिंकी फाइल फोटो
विज्ञापन
फरीदपुर। करनपुर कला गांव में विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ससुराल वाले फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के जैतीपुर थाना क्षेत्र के वाहनपुर गांव निवासी राम सिंह ने अपनी बेटी पिंकी (26) की शादी तीन वर्ष पूर्व फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर कला निवासी अंकित के साथ की थी। आरोप है कि दहेज की खातिर लगातार ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। सूचना पर मायके वाले जब ससुराल पहुंचे तो पिंकी का शव फंदे पर लटका मिला और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई फरीदपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने बृहस्पतिवार रात में दहेज की खातिर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पति अंकित, ससुर धारा सिंह, सास नन्ही के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपियों की तलाश शुरू

फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद

पिंकी फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें