फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता ने कीटनाशक पीकर दे दी जान

Tue, 04 Jul 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। जवाहरपुर गांव में एक विवाहिता ने कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे एसआरएमएस ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव के जाहिद की पत्नी गुलकशां (32) ने रविवार रात में कीटनाशक दवा पी ली थी। ससुराल वाले पहले उसे गांव के झोलाछाप के पास ले गए। वहां आराम न मिला तो एसआरएमएस भोजीपुरा ले गए। गुलकशां ने सोमवार को दम तोड दिया। विवाहिता के पिता ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पिता ने बताया कि उसने पुत्री की शादी 2017 में की थी। कुछ समय से उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के पति का कहना है कि मामूली बात पर गुस्से में पत्नी ने कीटनाशक दवा पी ली थी। उसने सीधे मेडिकल काॅलेज रेकर कर दिया। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें