बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड निवासी सुनील की शादी तीन महीने पहले बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर की सलोनी के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की देर रात सलोनी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत होने पर उनके पति सुनील ने अपनी ससुराल के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ससुराल के लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाकार हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटानास्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया, तहरीर व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।