दहेज नहीं मिलने से संतुष्ट नहीं थे ससुराली, ससुराली जन मौके से फरार
विज्ञापन
रामनगर।
संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर में मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना शीशगढ़ के गांव बूची गौंटिया के हरपाल ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अपनी बेटी नीरज की शादी रामनगर के मजरा गनेशपुर के कुंवरपाल के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। आरोप यह भी है कि बेटी के ससुराल वालों ने उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंचे पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।