फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला मिर्धान में विवाहित प्रवेश कुमारी (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह ससुराल वाले उठे तो उन्हें जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है। मोहल्ला मिर्धान निवासी राजकुमार की शादी लगभग 19 वर्ष पूर्व देवचरा थाना क्षेत्र के सिंघा मझियाना गांव निवासी नौबतलाल की बेटी प्रवेश कुमारी से हुई थी। राजकुमार नोएडा में गाड़ी चलाने का काम करता है। परिजनों के अनुसार उनको चार बेटी व एक बेटा है। राजकुमार नोएडा में ही था। बृहस्पतिवार रात छत पर ऊपर बच्चों सहित सो रही विवाहित प्रवेश कुमारी ने रात में किसी समय फंदा लगा ली। सूचना पर आई पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद