मीरगंज। महिला ने गृह क्लेश का आरोप लगाते हुए परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना शाही के मोहल्ला आजमनगर निवासी विवाहिता शबाना पत्नी नजीर अहमद ने बताया कि उसके ससुराल वाले आए दिन गाली-गलौज एवं मारपीट करते हैं। 24 अगस्त को सुबह उसकी जेठानी परवीन, चमन, सास तारा एवं जेठ जलील अहमद लात-घूसों और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़िता का पति बाहर से आया तो उसने आपबीती सुनाई। संवाद